- Hindi News
- ट्रक पलटने से सनौली में 12 घंटे तक लगा रहा जाम
ट्रक पलटने से सनौली में 12 घंटे तक लगा रहा जाम
सनौली - गांव सनौली के बस स्टैंड पर सड़क के टूटने से रविवार रात को एक ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया। इससे पानीपत-हरिद्वार मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। रात 10 बजे हुई घटना के बाद सोमवार सुबह दस बजे ट्रक को क्रेन की सहायता से सीधा किया गया और इस 12 घंटे तक सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सड़क मार्ग के बाधित होने से पानीपत का संपर्क उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से पूरी तरह से कट गया। सोमवार को ग्रामीणों ने क्रेन को बुलवाकर ट्रक को सीधा करवाया और सड़क मार्ग को खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि समालखा उपमंडल के तहत आने वाले सनौली कस्बे की सड़कें बीते एक-दो महीने नहीं बल्कि सालों से टूटी पड़ी हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई नरेश रोहिला का कहना है कि सड़क के हालात खराब हैं और इसे जल्द ही बनवाया जाएगा।