शहीदों के आदर्शों पर चले युवा : शर्मा
इधर, सनौली में भी हुए देशभक्ति कार्यक्रम
सनौली - सनौली-बापौली क्षेत्र के कई गांवों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा। नेहरु युवा केंद्र पानीपत खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार, सद्भावना युवती मंडल एवं ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली खुर्द की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके अलावा गांव कुराड़ स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल, गांव गढ़ी बेसक और नावदा-पार के इस्लामी मदरसे, गढ़ी बेसक के बाल विकास स्कूल, रिशपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल, बापौली के राजकीय सीसे कन्या स्कूल व राजकीय ब्वॉयज सीसे स्कूल, डाडौला के राजकीय उच्च विद्यालय, गांव धनसौली के राजकीय माध्यमिक स्कूल, छाजपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, गांव रसलापुर, जलालपुर प्रथम,पत्थरगढ़ में मुफीदुल इस्लाम मदरसे में गणतंत्र दिवस मनाया गया।