इनेलो का प्रदर्शन 30 जनवरी को
सनौली - इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कालखा ने कार्यकर्ताओं की सोमवार को सनौली खुर्द में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को सीडी कांड मामले में कार्रवाई नहीं होने पर इनेलो पानीपत में विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन सुबह पालिका बाजार से शुरू होगा और लघु सचिवालय में खत्म होगा। इस दौरान डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। कालखा ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास कर रही है । इस अवसर पर ब्रह्मपाल रावल ईश्वर नारा, रिशीपाल रावल, हंसराज त्यागी, पप्पू त्यागी, महेश कुमार, मन्नू, राजेश, हारूण, मुस्तकीम, संतराम, कृष्ण, रामबीर सरपंच, साबिर, नजिम, वाजिद मौजूद रहे।