- Hindi News
- सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शान से फहराया तिरंगा
सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शान से फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - पानीपत
शिवाजी स्टेडियम में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यअतिथि श्रम, रोजगार व सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि एकजुट होकर राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति के लिए काम करें। समारोह में मंच संचालन एपीआरओ दीपक पाराशर ने किया।
महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन राजरानी पूनम, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, उपायुक्त समीरपाल सरो, रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन नीलम सरो, पुलिस अधीक्षक सतीश बालन, एएसपी बदन सिंह राणा, एसडीएम अश्विनी मलिक, सिटी मजिस्ट्रेट हवासिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान सत्येन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जगदेव मलिक, कर्ण सिंह कादियान, शशि लूथरा, नेत्रपाल रावल मौजूद रहे।
एसडीवीएम और शुगर मिल प्रथम
समारोह में पुलिस, एनसीसी स्काउट्स व छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एसडीवीएम का राजस्थानी नृत्य प्रथम, आर्य गल्र्स स्कूल का हरियाणवीं नृत्य द्वितीय व आरोही स्कूल छाजपुर की योग क्रियाएं तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, परेड में सम्मिलित हरियाणा पुलिस की पुरुष टुकड़ी प्रथम, महिला टुकड़ी द्वितीय तथा एनसीसी ब्वायज की टुकड़ी तृतीय रही। विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए झांकियों में शुगर मिल की झांकी प्रथम, शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय व हरियाणा रोडवेज की झांकी तृतीय रही।
नियमों का करें पालन : गुप्ता
आर्य कॉलेज में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण समारोह का आयोजित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमें अपने नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान डॉ. रामनिवास, डॉ.रानी रजनी, डॉ.अजय गर्ग, डॉ. कंचन, श्वेता बठला, मीना मलिक मौजूद रहीं।
एनएफएल : इकाई के मुख्य महाप्रबंधक एसएस ओबरॉय व उनकी पत्नी ने ध्वाजारोहण किया। ओबरॉय ने सीआईएसएफ व केन्द्रीय विद्यालय की सुसज्जित टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। यूरिया उत्पादन में एनएफएल ने भारत के सबसे बड़े सरकारी यूरिया उत्पादक उपक्रम के रूप में स्थापित किया है।