- Hindi News
- एचटेट देने वालों के लिए विशेष बस सर्विस होगी
एचटेट देने वालों के लिए विशेष बस सर्विस होगी
पानीपत - हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट ((एचटेट)) के परीक्षार्थियों को परिवहन विभाग ने विशेष सुविधा देने का इंतजाम किया है। उन्हें सेंटर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। इसके अनुसार परीक्षार्थियों को एक दिन पहले डिपो पर आकर अपना टिकट बुक कराना होगा। अगले दिन तय समय पर परीक्षार्थियों को लेकर बस निकलेगी। एचटेट की परीक्षा १ फरवरी व 2 फरवरी को है।
रोडवेज विभाग के जीएम सुल्तान सिंह ने बताया कि परिवहन निदेशालय ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह आदेश जारी किया है। इससे परीक्षा देने जाने में परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं होगी। काउंटर बना दिए गए हैं। बस स्टैंड से टाइम टेबल लिया जा सकता है।