पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रेन 1 को पक्का करने के लिए हुडा ने सिंचाई विभाग को दिए 10 करोड़ रुपए

ड्रेन-1 को पक्का करने के लिए हुडा ने सिंचाई विभाग को दिए 10 करोड़ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - स्थाई लोक अदालत में ड्रेन नंबर-1 के संबंध में चल रहे केस में सोमवार को हुडा के एक्सईएन की तरफ से एसडीओ सुभाष गुप्ता ने बताया कि ड्रेन का निर्माण सिंचाई विभाग ने करवाना है। इसके लिए हुडा ने पहली 10 करोड़ रुपए की किश्त 6 जनवरी, 2014 को सिंचाई विभाग को जमा करवा दी है।
अदालत में सिंचाई विभाग के एक्सईएन आजाद सिंह लठवाल की तरफ से जेई दीपक शर्मा पेश हुए और उन्होंने बताया कि हुडा की तरफ से उनके विभाग को राशि मिल गई है। इस संबंध में अदालत द्वारा पूछे जाने पर दीपक शर्मा ने बताया कि 2 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ड्रेन-1 का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद छह महीने में ड्रेन का निर्माण करवा दिया जाएगा। ड्रेन का निर्माण वार्ड-23 से होते हुए रेलवे लाइन से सेक्टर-29 तक होगा।




ञ्च2 फरवरी को मुख्यमंत्री हुड्डा करेंगे शिलान्यास

ञ्च६ माह में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना

12 साल से चल रही योजना

ड्रेन--1 को पक्का करने का काम पिछले 12 वर्षों से लटका हुआ है। समान नागरिक संहिता अभियान के संयोजक नेमचंद जैन ने जन उपयोगी सेवाओं संबंधित स्थाई लोक अदालत में जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट ने संबंधित सरकारी विभागों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने ड्रेन नंबर-1 को पक्का करने के लिए 26 नवंबर, 2013 को संबंधित सरकारी विभागों को 27 जनवरी तक स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए थे।