- Hindi News
- एडीसी ने निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया
एडीसी ने निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया
मतलौडा - सरकार की ओर से प्रियदर्शिनी आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों के बनाए जा रहे निर्माणाधीन मकानों का सोमवार को एडीसी आरएस वर्मा ने निरीक्षण किया। उनके साथ कार्यालय के प्रोग्राम ऑफिसर अजय कुमार भी थे। इस दौरान उन्होंने हरिजन रामस्वरूप, नंदलाल व बिजेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकानों को चेक किया। जहां पर सब ठीक पाया गया। इस दौरान मकान मालिकों ने कहा कि मकान अधूरा है। इसकी दूसरी किस्त देने की मांग की। एडीसी वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी दूसरी किस्त हो या तीसरी किस्त इसके लिए वह तुरंत फार्म भर दें । मात्र दो दिन बाद ही उन्हें अगली किस्त के पैसे दे दिए जाएंगे।