पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार से भिडऩे को तैयार सरकारी डॉक्टर

सरकार से भिडऩे को तैयार सरकारी डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत/रोहतक
अब 4 फरवरी को प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर रोहतक में मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उसी दिन सरकार का रवैया देकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस ((एचसीएमएस)) एसोसिएशन अपना अगला कदम तय करेगी। डॉक्टर हड़ताल पर भी जा सकते हैं। इससे पहले 24 जनवरी को डॉक्टरों ने अपनी लंबित मांगों के रोषस्वरूप काले बिल्ले लगाए गए थे।
एचसीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप का कहना है कि प्रदेश भर में करीब दो हजार सरकारी डॉक्टर हैं, इनमें से करीब एक हजार रोहतक पहुंचेंगे। उस दिन बसंत पंचमी की सरकारी छुट्टी है, इस वजह से अस्पतालों में ओपीडी वैसे ही बंद रहेगी लेकिन इमरजेंसी सेवाओं में डॉक्टर बाधा नहीं डालेंगे। एचसीएमएस की प्रदेश कार्यकारिणी उस दिन फैसला करेगी कि अपनी मांगें मनवाने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए। इससे पहले 26 जनवरी को रोहतक में ही सभी जिलों के अध्यक्षों की मीटिंग में रोष जताया गया कि मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जो दवाएं आ रही हैं, उनकी क्वालिटी खराब है।
डीजी व एचसीएमएस आमने-सामने
डॉक्टरों के मांगपत्र को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक ((डीजी)) एनके अरोड़ा व एचसीएमएस आमने-सामने आ गए हैं। 24 जनवरी को काले बिल्ले लगाकर रोष जताने के सवाल पर अरोड़ा का कहना है कि एचसीएमएस ने न तो मांगपत्र सौंपा है और न ही रोष प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व नोटिस दिया था। दूसरी तरफ एचसीएमएस के प्रधान डॉ. कुलदीप कहते हैं, ‘डीजी गलत जानकारी दे रहे हैं। मैंने खुद 17 जनवरी को डीसी को डॉक्टरों को रोष के बारे में बताया था।’
क्लास वन का दर्जा और पंजाब के बराबर वेतन
सरकारी डॉक्टरों को सेवा प्रवेश स्तर पर ही क्लास वन अफसर का दर्जा व पंजाब या हिमाचल पैटर्न पर वेतन निर्धारण की मांग को लेकर ही एचसीएमएस आंदोलनरत है। इसके अलावा एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन ((एसीपी)) स्केल के लिए छह साल रुरल पोस्टिंग की शर्त खत्म करने, मेडिकल ऑफिसर को 8,700, सीनियर मेडिकल ऑफिसर को 8,900 और चीफ मेडिकल ऑफिसर ((सीएमओ)) को 9,500 का ग्रेड पे देने की भी मांग है।