पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीसी से मिले १८ पार्षद अब दो दिन में अविश्वास बैठक पर होगा फैसला

एडीसी से मिले १८ पार्षद अब दो दिन में अविश्वास बैठक पर होगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. मेयर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक न बुलाने से खफा विपक्ष के 18 पार्षदों (महिला पार्षदों के पति शामिल) ने स्काईलार्क में बैठक की। इसके बाद एडीसी व नगर निगम के संयुक्तआयुक्त आरएस वर्मा को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि नगर निगम के सदन की बैठक जल्द बुलाकर उसमें मेयर को हटाने के लिए ‘रिमूवल ऑफ मेयर’ एजेंडा शामिल किया जाए।

संयुक्त आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन में बैठक बुलाने के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। इस मौके पर वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा, वार्ड-5 के पार्षद जयकुमार बिंदल, वार्ड-7 के पार्षद सुरेश वर्मा, वार्ड-8 के पार्षद अशोक नारंग, वार्ड-10 के पार्षद अशोक कटारिया, वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग, वार्ड-18 के पार्षद संजीव दहिया, वार्ड-19 के पार्षद लोकेश नांगरू, वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर सीमा पाहवा के पति राजू पाहवा, वार्ड-2 की पार्षद कमलेश मजोका के ससुर मदनलाल मजोका, वार्ड-6 की पार्षद संजीता के पति काला बुग्गीवाला, वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी के भाई प्रदीप, वार्ड-9 की पार्षद रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी वार्ड-13 की पार्षद सुधा अग्रवाल के पति रामरतन अग्रवाल और वार्ड-23 की पार्षद शीला के पति राजबीर मौजूद रहे।