‘आप’ में 200 आवेदन
पानीपत - प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ((आप)) में अब तक 200 आवेदन आ चुके हैं। अभी और आवेदन आ रहे हैं इसलिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा तीन दिन के लिए टाल दी है। पहले 26 जनवरी को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होनी थी। पार्टी ने ऑन लाइन व ऑफ लाइन 15 जनवरी तक आवेदन मांगे थे। बाद में इस तारीख को बढ़ा दिया गया। ‘आप’ के प्रदेश सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि 15 जनवरी के बाद जो आवेदन आए हैं अभी उनका मूल्यांकन नहीं किया गया है। एक-दो दिन में पार्टी की पार्लियामेंट अफेयर कमेटी ((पीएसी)) सभी आवेदनों पर विचार करेगी।
सीट आवेदन
सोनीपत 22
हिसार १८
अम्बाला 15
कुरुक्षेत्र १३
सिरसा 13
गुडग़ांव १०
करनाल ३
फरीदाबाद २
रोहतक १
भिवानी-महेंद्रगढ़ ५
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पौत्री व सुरेंद्र-किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी सांसद हैं। मौजूदा सांसद के नाते वे तो चुनाव में टिकट की दावेदार हैं ही, सोहना से विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर सिंह ने भी यहां से दावा ठोक दिया है। धर्मवीर बंसीलाल परिवार के पुराने प्रतिद्वंद्वी हैं। कभी बंसीलाल ने उन्हें हराया तो कभी धर्मवीर से हारना पड़ा। बरसों तक तोशाम दोनों की राजनीति का अखाड़ा रहा। बंसीलाल जब तोशाम से हटे तो अपने बेटे सुरेंद्र सिंह को मैदान सौंप दिया। सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी किरण चौधरी तोशाम में आईं और उसी समय से राजनीति का यह खिलाड़ी बैकफुट पर है। किरण चौधरी की वजह से पहले धर्मवीर को बाढड़ा जाना पड़ा तो पिछले चुनाव में किरण ने उन्हें भिवानी जिले से ही बाहर कर दिया। मुख्यमंत्री की मदद से धर्मवीर ने अपना लंगर सोहना में डाला। अब श्रुति की सीट से टिकट मांगकर धर्मवीर ने जता दिया है कि उन्हें चूका हुआ मानना भूल होगी। श्रुति-धर्मवीर के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट के तीसरे दावेदार हैं राव दान सिंह। राव दान सिंह की नजर तीन साल से इस सीट पर टिकी है। भिवानी के वैश्य कॉलेज में पढ़ाई करने वाले राव दान का पैतृक गांव प्रह्लाद गढ़ भिवानी के नजदीक है।
भिवानी-महेंद्रगढ़ : कई दिग्गजों की नजर
संपत का हिसार से आवेदन, सुरजेवाला का कहीं से नहीं
माना जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रणदीप सुरजेवाला कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन शाम पांच बजे तक उनका आवेदन कांग्रेस मुख्यालय नहीं पहुंचा था। अलबत्ता, कुरुक्षेत्र के मौजूदा सांसद नवीन जिंदल ने तीसरी पारी के लिए यहां से टिकट मांगा है। हिसार से नलवा के विधायक संपत सिंह ने टिकट मांगा है। गुडग़ांव से परिवहन मंत्री आफताब अहमद, कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव और वेदप्रकाश विद्रोही ने आवेदन किया है।
रोहतक से अकेले दीपेंद्र
रोहतक लोकसभा सीट के लिए सिर्फ एक आवेदन आया। माना जा रहा है यह भी सिर्फ दीपेंद्र सिंह हुड्डा का है। उनके सामने किसी दूसरे कांग्रेसी ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश
नहीं की।
संपत सिंह
रणदीप सुरजेवाला
राव दान सिंह
श्रुति चौधरी