पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस राज में किसान परेशान : कादियान

कांग्रेस राज में किसान परेशान : कादियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ इनेलो नेता सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि कांग्रेस राज में किसान, मजदूर और व्यापारी परेशान हैं। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे और न ही युवाओं को नौकरी। वे सोमवार को कुटानी, भैंसवाल, चंदौली, बड़ौली और गांजबड़ गांवों के दौरे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या से परेशान लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को पानीपत नई अनाज मंडी में जिला कार्यकर्ताओं को विधायक अभय सिंह चौटाला संबोधित करेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को आईकार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान हरलाल मलिक, बिजेंद्र कादियान, प्राण रत्नाकर, पुष्पेद्र शर्मा, विजय महता, डॉ. रणबीर, डॉ. प्रेम सहरावत मौजूद रहे।