- Hindi News
- सीएम ने मजदूरों के लिए नहीं की कोई घोषणा : राणा
सीएम ने मजदूरों के लिए नहीं की कोई घोषणा : राणा
पानीपत - चौधरी देवी लाल पार्क में रविवार को भारतीय मजदूर संघ की कार्यकारिणी बैठक में सरकार की ओर से लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर विरोध जताया।
करन सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोहाना रैली में 14 घोषणाएं की थीं। जिसमें पुलिस विभाग और सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत दी गई। मगर औद्योगिक श्रमिक को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया गया। जबकि न्यूनतम वेतन एडवाइजरी बोर्ड का गर्वमेंट नोटिफिकेशन है। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक ने की। इस दौरान तारा चंद, अजीत सिंह, महावीर, विनोद, राज बहादुर, शंकर लाल, सोमनाथ, ओम प्रकाश और बलराज सिंह आदि रहे।