- Hindi News
- शिविर में 138 लोगों के दांतों का किया चेकअप, दी दवा
शिविर में 138 लोगों के दांतों का किया चेकअप, दी दवा
भास्कर न्यूज - पानीपत
निंबरी के सोमनाथ धाम आश्रम में सोमवार को सुधांशु महाराज की अध्यक्षता में दांतों का फ्री जांच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 138 मरीजों के दांतों की जांच की गई।
आहूजा अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा आहूजा ने मरीजों की जांच की। कैंप का उद्घाटन आहूजा अस्पताल के हड्डी एवं चोट रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव आहूजा और डॉ. नेहा ने किया। कैंप में मरीजों का ब्लड टेस्ट और शुगर की भी फ्री जांच की गई। कैंप के साथ ही सोमनाथ मंदिर में सत्संग भी जारी रहा। इसमें श्याम सुंदर ने प्रवचन किए। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, यशपाल चौधरी, चूनी लाल चावला, वीरभान नागपाल, अशोक मनोचा, रमेश आर्य, दीपक मल्होत्रा, अजय गांधी, रवि, दिनेश गांधी, डॉ जुगल किशोर, मंजू रावल, सुनीता सतीजा, संतोष मनोचा, दीपा और वर्षा मौजूद रहीं।
सोमनाथ धाम आश्रम में सुधांशु महाराज की अध्यक्षता में लगा शिविर सत्संग भी हुआ