एसआई के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
पानीपत - एसआई के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि दीवाना के राजवीर ने एसआई सुनील के साथ मारपीट की थी। सोनीपत के नरेंद्र कुमार ने चांदनी बाग थाने में शिकायत दी थी की दीवाना निवासी उसका दामाद राजवीर उसकी बेटी से मारपीट करता है। 24 जनवरी को जब वह राजवीर को समझाने गया, तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। इस पर सबइंस्पेक्टर सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल विरेंदर को लेकर राजवीर को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे। राजवीर ने सुनील से मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी।