ग्राहकों की जरूरत समझें बैंक : एपी गर्ग
पानीपत - जीटी रोड स्थित एक टूरिस्ट रिसोर्ट में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करनाल मंडल प्रमुख राकेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत समझें बैंक अधिकारी। करनाल मंडल के सहायक प्रबंधक एपी गर्ग ने आढ़तियों तथा अन्य खुदरा व्यापारियों के लिए बैंक की ऋण योजना के बारे में कहा कि 10 लाख से अधिकतम पांच करोड़ तक की ऋण सुविधा आसान शर्तों पर दी जा सकती है। एजीएम वीरेंद्र सिंह ने पीएनबी स्मार्ट बैंकिंग और चालू खाता के अंतर्गत ग्राहकों को आने वाली शिकायत पर चर्चा की। मुख्य प्रबंधक करनाल डीडी गुप्ता, दिनेश गुप्ता और राकेश कुमार गुप्ता ने ग्राहकों को समस्या के समाधान के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रभात मिश्रा, अरुण शर्मा और जेपी अग्रवाल भी मौजूद रहे।