पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरेश मित्तल महिला ट्रॉफी की विजेता को मिलेगी दार्जिलिंग की फ्री यात्रा

सुरेश मित्तल महिला ट्रॉफी की विजेता को मिलेगी दार्जिलिंग की फ्री यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - अग्रसेन वाटिका में रविवार को अग्रवाल युवा क्लब के महिला खेलों का शुभारंभ इनेलो नेता सुरेश मित्तल ने किया। खेल क्लब की संरक्षिका सुमिता गोयल ने फल छांटो प्रतियोगिता कराई। इसमें सुरेश मित्तल विजेता रहे। क्लब के संचालक राकेश मित्तल ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सुरेश मित्तल महिला ट्राफी का नाम दिया गया है। ट्राफी के तहत 18 तरह के खेल होंगे। हर खेल की अलग ट्राफी होगी। जो महिला 18 खेलों की विजेता रहेगी उसे 18 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। साथ ही दार्जिलिंग की फ्री यात्रा कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को अग्रसेन वाटिका में लूडो व कैरम प्रतियोगिता होगी। खान-पान प्रतियोगिता में महिलाएं घर से पोहा बनाकर लाएंगी। इसके निर्णायक सुरेश मित्तल, अमरनाथ बंसल और महावीर बंसल होंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरेश मित्तल ने तिरंगा लहराया और बच्चों ने योग क्रियाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।