पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मकानों के तोड़े ताले नगदी और जेवर चुराए

दो मकानों के तोड़े ताले नगदी और जेवर चुराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
शनिवार रात शहर में बंद पड़े दो मकानों में चोरों ने नगदी व ज्वेलरी व घर का अन्य सामान चुरा लिया। पहली वारदात मॉडल टाउन एरिया के शांति नगर की है।
शांतिनगर में रहने वाले योगेश अरोड़ा 25 जनवरी की शाम को परिवार सहित दिल्ली एक शादी समारोह में गए थे। शादी अटेंड करने के बाद 26 जनवरी की सुबह 5 बजे जब घर पहुंचे तो, घर के मुख्यद्वार का ताला टूटा मिला। जब वह घर के अंदर घुसे तो कमरों में चारों ओर सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखा हुआ सामान भी कमरे में फैला हुआ था। अलमारी में 35 हजार नगद, ज्वेलरी, एक एलसीडी, एक घड़ी, एक मोबाइल भी गायब था। योगेश अरोड़ा ने घटना की जानकारी थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी।
दूसरी वारदात सेक्टर-13/17 की है। रितेश पुत्र अविनाश चंद्र ने सेक्टर- 6 चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई दिनों से काम के सिलसिले में परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। 26 जनवरी को जब लौटे, तो घर के मेन गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर पहुंचा, तो सारे घर में सामान फैला हुआ था। अलमारी से 8 हजार की नगदी, एक एलसीडी व गैस सिलेंडर गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।