- Hindi News
- दूसरे के घर सुरक्षा करने गया, खुद के घर में चोरी
दूसरे के घर सुरक्षा करने गया, खुद के घर में चोरी
पानीपत - दूसरे के मकान की सुरक्षा करने वाले के घर में ही चोरों ने नगदी व गहने चुरा लिए। वारदात वार्ड-7 के दलवीर नगर की है। चोरों ने साथ लगते मकान से भी दो सिलेंडर उठा लिए। सुरेंद्र कुमार दलबीर नगर में किराए के मकान पर रहता है। रविवार को उसका पड़ोसी शादी में गया हुआ था। सुरेंद्र उसके घर पर सोया हुआ था। रात को चोर सड़क की ओर बनी सीढिय़ों के गेट का ताला तोड़कर छत पर चढ़ गए। सुरेंद्र के कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार कैश व कुछ गहने चुरा ले गए। साथ ही मकान मालिक अविनाश के घर से भी दो गैस सिलेंडर उठाकर ले गए। सुबह होने पर जब सुरेंद्र घर पहुंचा, तो वारदात का पता चला।