पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान बने सुरेश

कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान बने सुरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - सुखदेव नगर स्थित कृष्ण कृपा धाम मंदिर में सोमवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। समिति के संस्थापक ज्ञानानंद महाराज की अध्यक्षता में पिछले वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। समिति के तीनों विभागों को मिलाकर एक समिति का गठन किया गया। सुरेश अरोड़ा को इस समिति का प्रधान और प्रदीप चौधरी, सूरज दुरेजा और राजेश बत्रा को उप प्रधान मनोनीत किया गया। इसमें सुरेश शर्मा को महासचिव, सुनील ग्रोवर को संयोजक और अनिल शर्मा को सचिव बनाया गया। राजकुमार उपसचिव, पंकज वर्मा कोषाध्यक्ष और सतीश शर्मा को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। अनिल शर्मा और सुभाष मेहता को साप्ताहिक सत्संग का संयोजक, सुरेंद्र कपूर को संरक्षक और श्रीकृष्ण शर्मा को मंदिर प्रभारी बनाया गया। प्रसार प्रचार का कार्य डॉ. केएल मिगलानी को सौंपा गया।