- Hindi News
- निर्धनों की सेवा ही यज्ञ कर्म है : सुरेंद्र
निर्धनों की सेवा ही यज्ञ कर्म है : सुरेंद्र
पानीपत - खैल बाजार स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में रविवार को कुंडीय महायज्ञ और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। महायज्ञ आचार्य राजकुमार शर्मा और बृजकिशोर द्विवेदी ने कराया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिक सीमा पर तैनात होकर राष्ट्र मेघ यज्ञ कर रहे हैं। बृजकिशोर द्विवेदी ने कहा कि यज्ञ से आध्यात्मिक और भौतिक दोनों ही वातावरण सुंदर होता है। आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भक्ति गीत गाए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि निर्धनों की सेवा ही यज्ञ कर्म है। विशिष्ट सम्मानित अतिथि इंद्रमोहन आहूजा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आत्म प्रकाश आर्य, नवीन गाबा और देशराज आर्य मौजूद रहे।