- Hindi News
- बहू व उसके परिवार वालों पर लगाया मारपीट का आरोप
बहू व उसके परिवार वालों पर लगाया मारपीट का आरोप
पानीपत - गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के एक व्यक्ति ने अपनी एनआरआई बेटे की पत्नी व उसके परिवार वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एनआरआई बेटे व पत्नी में तलाक का मुकदमा चल रहा है। गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के रहने वाले हरबंस लाल ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी है कि बीती रात उसकी बेटे की पत्नी पायल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट की और साथ में चोरी का प्रयास किया है। पुलिस ने पुत्रवधू पायल निवासी हिसार, गगन नाथ, जगन नाथ मालवीय नगर दिल्ली, अशोक, वीना, बलदेव निवासी हिसार, मनोज निवासी कैथल, अश्विनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।