- Hindi News
- वोट के अधिकार को पहचानने वाला ही सच्चा देश प्रेमी : आशीष संधु
वोट के अधिकार को पहचानने वाला ही सच्चा देश प्रेमी : आशीष संधु
वोट का अधिकार जानें : संधु
पानीपत - बाबरपुर मंडी स्थित वीएनएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण प्रसार समिति के अध्यक्ष धर्मबीर संधू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। 31 ट्यूब लाइटें तोड़कर बच्चों ने बहादुरी का परिचय दिया। स्कूल के डायरेक्टर आशीष संधू ने विद्यार्थियों को आरटीआई और वोट के अधिकार के बारे में बताया। कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।