पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कट खुलवाने के लिए सांसद का धरने का ऐलान

कट खुलवाने के लिए सांसद का धरने का ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्क र न्यूज.पानीपत

लालबत्ती कट खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को दुकानदारों ने शहर के 20 बाजारों को बंद रखा। सभी बाजार की एसोसिएशन के प्रधान सुबह 8 बजे अपने-अपने बाजारों में पहुंचे। इसके बाद सभी दुकानदारों के साथ पालिका बाजार पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मंगलवार को अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान पानीपत पहुंचे सांसद डॉ.अरविंद शर्मा भी दोपहर करीब 12 बजे धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह कट खुलवाकर ही जाएंगे। करीब 3 बजे सांसद दोबारा उनके बीच पहुंचे और वहीं पर डीसी समीरपाल सरो ने स्पीकर ऑन कर अपने सेलफोन से बात की। डीसी ने धरने पर बैठे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताया। साथ ही कट खुलवाने के लिए एसपी बी.सतीश बालन से बात करने को कहा। सांसद ने उसी समय एसपी से बात की। एसपी ने डीसी के आदेश अनुसार कट खोलने की बात कह दी।