मजदूर यूनियन का महापड़ाव आज से
सनौली - अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की केंद्रीय व राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला सचिवालय पानीपत पर दो दिवसीय महापड़ाव 29 जनवरी से शुरू होगा । यूनियन ने मांगों के बारे में बताया कि उन्हें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लॉटों पर कब्जा दिलाया जाए। छूट गए परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों मे सार्वजनिक जमीन नहीं है, वहां पर जमीन अधिग्रहण योजना का लाभ दिया जाए। बस्ती में योजना अनुसार बिजली, पानी, गली, नाली, आंगनवाड़ी-सामुदायिक केंद्र आदि नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए । सार्वजनिक भूमि पर बसे हुए गरीब परिवारों को न उजाड़ा जाए। भोजन के अधिकार के तहत घोषित दाल-रोटी योजना को गंभीरता से लागू करो।