- Hindi News
- 75 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन वितरित
75 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन वितरित
पानीपत - लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में जिला कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीसी समीरपाल सरो ने कल्याण केंद्र महराणा, चुलकाना और खोजकीपुर की वर्ष 2013-14 की सभी 75 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन बांटी। इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी राजेंद्र सांगवान ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की विधवा, बेसहारा लड़कियों को सिलाई की ट्रेनिंग दी जाती है। इस मौके पर एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम समालखा विवेक चौधरी, जिला कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सांगवान, निर्मल सांगवान, नरेश कुमार, मोहित शर्मा, गोपाल गौत्तम, जयभगवान, ओमप्रकाश व नरेंद्र मौजूद रहे।