पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत - नगर निगम के सदन से अब तक रेनीवेल प्रोजेक्ट पास न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके गर्ग मंगलवार को डीसी समीरपाल सरो से मिले। उनको मामले की गंभीरता से अवगत कराया। जब तक प्रोजेक्ट सदन के हाउस में पास नहीं होता, तब तक योजना शुरू भी नहीं हो सकी। वहीं, पार्षदों की आपसी खींचतान में न तो अभी तक बैठक हुई और पार्षदों के पास भेजे एजेंडे पर 24 में से 14 पार्षद असहमति जा चुके हैं।
एजेंडा पास होने के बाद ही इसकी रिपोर्ट हरियाणा शहरी विकास विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार के सेंट्रल पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन को भेजी जानी है। क्योंकि इसी विभाग ने रेनीवेल प्रोजेक्ट पर आपत्ति लगाकर नोट जन स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा था। इस रिपोर्ट के देरी से रेनीवेल प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में भी दिक्कत आ सकती है। प्रोजेक्ट के अनुसार यमुना किनारे आठ कुएं लगाकर शहर में पानी सप्लाई की जानी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.