पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. व्यापारियों की नारेबाजी शुरू होते ही पुलिस हरकत में आई। लोग जीटी रोड जाम न कर दें, इसलिए डीएसपी 30-40 पुलिस कमियों को साथ लालबत्ती पर पहुंच गए। सुबह 11 बजे से शाम तक पुलिसकर्मी लालबत्ती पर ही डटे रहे।
शहर के 20 एसोसिएशन के प्रधानों ने कट खुलवाने की मांग को लेकर बाजार बंद कर धरने में शामिल हुए। इस दौरान धरने का नेतृत्व कर रहे व चौड़ा बाजार के प्रधान दर्शनलाल, इंसार बाजार के प्रधान सुनील अरोड़ा, कचहरी बाजार के प्रधान प्रेम कुमार, पालिका बाजार के प्रधान मोहनलाल सिंगला, सुभाष बाजार के प्रधान मुलकराज मक्कड़, कपड़ा बाजार से विपिन चुघ, यार्न एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी, कंबल एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र गुंबर, शाह मार्किट के प्रधान अशोक, रेलवे रोड बाजार के प्रधान बिंदु मनुजा, नेताजी सुभाष मार्केट के प्रधान लक्की शर्मा, सर्राफा बाजार के प्रधान राजेशपुरी, पचरंगा बाजार के प्रधान अशोक नारंग, सेंट्रल बैंक वाला बाजार के प्रधान गोखलचंद्र मिगलानी, देवी मंदिर बाजार के प्रधान राजू मनोचा व सुशील बराड़ा, राजू चावला, इंदू बाजार, महावीर बाजार के प्रधान बिट्टू कुमार, प्रेम बजाज, गौरव कुमार शामिल रहे।
विधायक नहीं पहुंचे
धरने पर बैठ लोगों ने जिले के विधायकों द्वारा उनसे न मिलने पर रोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि जब चुनाव आता है तो नेता उनके घरों का चक्कर लगाना शुरू कर देते है। आज हम परेशानी में हैं तो कोई भी शहर का नेता उनसे मिलने तक नहीं आया है। आने वाले चुनाव में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान रोशनलाल गुप्ता ने कहा कि दस साल पहले इस तरह की हरकत इनेलो सरकार ने की थी। वह 10 सीट भी नहीं जीत पाई थी। ऐसा ही हाल अब कांग्रेस का होने वाला है। नारेबाजी के दौरान इंसार बाजार, कचहरी बाजार,पालिका बाजार, सुभाष बाजार, कपड़ा बाजार, कंबल बाजार, शाह मार्केट, रेलवे रोड, नेताजी सुभाषचंद्र मार्केट, सर्राफा बाजार, पचरंगा बाजार, सैटल बैंक वाला बाजार,देवी मंदिर बाजार, इंदू बाजार, महावीर बाजार व कुछ एसोसिएसन के प्रधान शामिल रहे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.