पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई सीटों पर कांग्रेस उतार सकती है पैराशूट प्रत्याशी

कई सीटों पर कांग्रेस उतार सकती है पैराशूट प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत/ चंडीगढ़

सिरसा लोकसभा के टिकट पर मौजूदा सांसद अशोक तंवर ने दावेदारी नहीं जताई। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के हिसार से चुनाव लडऩे की चर्चा थी लेकिन उन्होंने कुरुक्षेत्र से ही आवेदन किया। कुरुक्षेत्र के लिए रणदीप सुरजेवाला का नाम चर्चा में है लेकिन उन्होंने आवेदन ही नहीं किया। सैलजा के राज्यसभा में जाने के बाद अम्बाला सीट पर फूलचंद मुलाना ने दावा नहीं ठोका है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में टिकटों के लिए जो आवेदन आए हैं, उनको देखकर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पार्टी कई सीटों पर पैराशूट प्रत्याशी उतारेगी? वो भी तब, जबकि पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कह चुके हैं कि प्रत्याशी चयन के लिए एक पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

गुडग़ांव, आवेदन 16

आवेदन: परिवहन मंत्री आफताब अहमद, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, विधायक राव धर्मपाल, जिला कांग्रेस कमेटी ((ग्रामीण)) के अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव राव, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल राव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अलीमुद्दीन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राव वीरेंद्र, संजय यादव, हिकमुतल्लाह, कर्ण सिंह, रोहताश बेदी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अमजद, राव भीम सिंह, पीसीसी सदस्य वेद प्रकाश विद्रोही।

समीकरण: सांसद राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इस सीट पर यादव व मुस्लिम वोटों का समीकरण है।ऐसे में हुड्डा खेमे के माने जाने वाले परिवहन मंत्री आफताब अहमद अपना दावा जता रहे हैं। बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव अपने बेटे चिरंजीव के लिए जोर लगा रहे हैं।

फरीदाबाद, 3 आवेदन

आवेदन: सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल व एडवोकेट महेंद्र कालड़ा।

समीकरण: 2004 व 2009 में सांसद बने अवतार भड़ाना 1998 के चुनाव में तीसरे और 1996 में दूसरे नंबर पर रहे थे। उनका दावा मजबूत है।

करनाल, आवेदन 5

आवेदन : सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, कांग्रेस के लेबर सैल के चेयरमैन रामस्वरूप जांबाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोचन सिंह, पराग, एडवोकेट रामकुमार कश्यप।

समीकरण: डॉ. अरविंद के सामने अभी कोई मजबूत आवेदन नहीं है। रामस्वरूप जांबाज हुड्डा खेमे के माने जाते हैं। रोहतक सीट से मौजूदा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का ही आवेदन आया है।

भिवानी महेंद्रगढ़, आवेदन 7

आवेदन: सांसद श्रुति चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह व धर्मबीर सिंह, प्रवक्ता संदीप सिंह, शिव शंकर, जगबीर सिंह व डॉ. आरके जांगड़ा।

समीकरण: श्रुति चौधरी अपनी तैयारी काफी पहले से शुरू कर चुकी हैं। अब बंसी लाल परिवार के धुर प्रतिद्वंद्वी रहे धर्मबीर सिंह ने भी टिकट के लिए ताल ठोक दी है। राव दान सिंह का अपना दावा है।



सोनीपत, आवेदन 21

आवेदन: सीएम के मीडिया सलाहकार प्रो. वीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल शर्मा, भूपेंद्र सिंह मलिक, वेद सिंह मलिक, वीना रानी, रणधीर सिंह लठवाल, पाला राम बीबीपुर, राममेहर मलिक, महावीर प्रसाद, दलीप सिंह गिल, परमिंदर जौली, रणधीर सिंह रेड्डू, प्रमोद सहवाग, होशियार सिंह लाठर, सरपंच अनिल मलिक, राजेश दहिया, राजेश कुमार, राजविरेंद्र सिंह, पुष्पा बैरागी व जसपाल अंतिल।

समीकरण: मौजूदा सांसद जितेंद्र मलिक यहां से दुबारा चुनाव न लडऩे का ऐलान कर चुके हैं। प्रो. वीरेंद्र मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में से एक हैं।

हिसार, आवेदन 22

आवेदनार्थी: नलवा विधायक प्रो. संपत सिंह, पूर्व मंत्री छत्तर पाल सिंह, नंबरदार दरियाव सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सूरा, एडवोकेट पीडी चौधरी, प्रवक्ता धर्मबीर गोयत, तेलू राम जांगड़ा, उदयवीर पूनिया, योगेश सिहाग, भूपेंद्र बैनीवाल, मदन लाल, माधो राम चौधरी, प्रकाशचंद पूनिया, अशोक कादियान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप कोहली, बीर सिंह दलाल, राजेंद्र सिंह चहल, सुनीता सिद्धू, राजेश बूरा मिर्जापुरिया, जोगेंद्र सिंह, कुलदीप चौधरी।

समीकरण: 2004 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते और 2011 के उपचुनाव में जमानत जब्त करवाने वाले जयप्रकाश उर्फ जेपी यहां से लोकसभा चुनाव लडऩे से इंकार कर चुके हैं। नलवा विधायक प्रो. संपत सिंह 2009 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। भजन लाल यहां से सिर्फ 7 हजार वोट से जीते थे।

सिरसा सुरक्षित सीट, आवेदन 13

आवेदनार्थी: पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, राकेश वाल्मीकि, जगजीत सिंह, प्यारा सिंह, मंगत रामनगर, मान सिंह, करनैल सिंह, लड्डू राम, बाबू राज कुमार, शेर सिंह चौहान, रमेंद्र दनौदा, महेंद्र सिंह।

समीकरण: मौजूदा सांसद अशोक तंवर का आवेदन न करना दिलचस्प है, हालांकि वो चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।2004 में कांग्रेस की टिकट पर सांसद रहे आत्मा सिंह गिल फिर टिकट की लाइन में हैं। गिल ने तब डॉ. सुशील इंदौरा को हराया था। दिलचस्प है कि इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके इंदौरा भी टिकट मांग रहे हैं। इंदौरा लोकदल की टिकट पर 1998 में कांग्रेस की कुमारी सैलजा को हरा चुके हैं, जबकि इनेलो की टिकट पर 1999 में चुनाव जीता था। इंदौरा कह चुके हैं कि चुनाव जरूर लड़ेंगे, कांग्रेस टिकट दे या नहीं।



कुरुक्षेत्र, आवेदन 16

दावेदार : सांसद नवीन जिंदल, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान सतविंदर सिंह संधू, रादौर से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेश कुमार ढांडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र सिंह सैनी, प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, राजपाल कादियान, बलकार क्योड़क, कमल कक्कड़, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सैनी, कुलदीप सिंह माली, रामकुमार रंबा, संतोष सैनी, विनय कुमार व राजीव कुमार शर्मा।

समीकरण: नवीन जिंदल के हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की चर्चा है लेकिन उन्होंने कुरुक्षेत्र से ही आवेदन किया है। कुरुक्षेत्र से पीडब्ल्यूडी मंत्री रणदीप सुरजेवाला के मैदान में उतरने के आसार बन रहे हैं, हालांकि उन्होंने आवेदन नहीं किया है। सतविंदर संधू, सुरेश ढांडा राहुल की युवा ब्रिगेड के सदस्य रहे हैं।

अम्बाला सुरक्षित सीट, आवेदन 19

आवेदन: पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजकुमार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मीना मंडल, पानीपत शहर की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष दीपचंद फुलिया, राजबाला चौधरी, राजेश कटारिया, अनीता कटारिया, एडवोकेट रविंद्र कुमार, डॉ. जगबीर सिंह, किरणा देव, रामप्रकाश कंगवाल, सुशील चौधरी, प्रकाश सिंह, वजीर चंद, बलविंद्र सिंह खेड़ा, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र कुमार वाल्मीकि, छोटे लाल व अर्जुन सिंह।

समीकरण: सैलजा के बाद अब कांग्रेस के समक्ष अम्बाला सीट पर उन्हीं के कद का प्रत्याशी उतारने की चुनौती है। कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष फूलचंद मुलाना का नाम सामने आ रहा है लेकिन मुलाना ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। 1999 को लोकसभा चुनाव में मुलाना कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा के रतन लाल कटारिया से हार गए थे। 1998 में लोकसभा चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार वाल्मीकि सैलजा के धुर विरोधी हैं और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैं।हुड्डा सरकार के पहले कार्यकाल में सहकारिता मंत्री रही मीना मंडल मूलत: करनाल की हैं।







प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों ने टिकट के लिए नहीं किया आवेदन