- Hindi News
- बूथ स्तर की रणनीति से मिलेगी जीत : सलूजा
बूथ स्तर की रणनीति से मिलेगी जीत : सलूजा
पानीपत - राधाकृष्ण धर्मशाला में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कृष्णपुरा मंडल की बैठक में बूथ स्तर पर काम करने पर चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए यह बैठक की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाकर हमें चुनाव में जीत हासिल करनी है। कुलदीप कौशिक, सुरेंद्र टुटेजा, सुरेंद्र रेवड़ी, प्रीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुलशन सेठी, अशोक छाबड़ा, सतीश सहगल, मनोज शर्मा, जोनी कश्यप और मेघराज गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर हरीश गाबा, राजकुमार आर्य, मनोज शर्मा, विजेंद्र जांगड़ा, राजबीर, जितेंद्र धीमान, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक बख्शी, गौरव और अमित भारद्वाज मौजूद रहे।