पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुताना की समस्या पर डीसी ने 11 को बुलाई बैठक

सुताना की समस्या पर डीसी ने 11 को बुलाई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
सुताना गांव की 368 एकड़ जमीन बर्बाद होने पर भारतीय किसान यूनियन की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी समीरपाल सरो को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि थर्मल की राख वाली झील के कारण गांव की 368 एकड़ जमीन झील में तब्दील हो गई है। इसके कारण जमीन होते हुए भी ग्रामीणों की आमदनी खत्म हो गई है। किसान यूनियन के जिला प्रधान चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि डीसी ने समाधान का आश्वासन दिया है। इसके लिए 11 फरवरी को थर्मल और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।




पानीपत. सुताना की उपजाऊ जमीन झील में तब्दील होने के बारे में डीसी को अवगत करवाने लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीण।

बदहाल हैं गलियां

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मूलभूत सुविधाएं जैसे स्कूल और गलियों की हालत खस्ताहाल है। गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस अवसर पर राज सिंह, रवींद्र कुमार शर्मा, रामफल, रमेश कुमार, प्रकाश, दीप चंद्र, जगपाल सिंह, अतुल, सुरेजा, पासा राम, राममेहर, रोशन, रामफल, जयपाल, दयानंद, रघबीर, सुरेश, कृष्ण, फते सिंह, बालीराम, राजेंद्र, संदीप, मदनलाल और सोनू भी मौजूद रहे।

गांव की 368 एकड़ जमीन बर्बाद होने पर भाकियू की अगुवाई में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा