पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाडिय़ों को ओरेंज और येलो बेल्ट

खिलाडिय़ों को ओरेंज और येलो बेल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - बाबरपुर मंडी स्थित वीएनएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से 15 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने 12 खिलाडिय़ों को ‘वाडो रियो’ स्टाइल के लिए ओरेंज बेल्ट और तीन खिलाडिय़ों को येलो बेल्ट दिया। स्कूल डायरेक्टर आशीष संधू ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास में मानसिक और शारीरिक दोनों शामिल है। शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर कराटे कोच उमेश मिश्रा, संजीव शर्मा, विवेक, दीक्षांत, प्रिंस, विकास, भारत, प्रवीन, ललित, सन्नी, नवीन, आशिष, राघव और अभिमन्यु भी मौजूद रहे।