पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. पानीपत के सामान्य अस्पताल में मंगलवार को दो डॉक्टरों के भरोसे चली करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी। दर्जनों मरीजों बिना इलाज कराए ही लौट गए। आज ओपीडी के कुछ डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की बैठक अटेंड करते रहे और कुछ स्कूली कैंप में लगे रहे। इस कारण ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले। मरीजों की भारी भीड़ इमरजेंसी और ओपीडी में बैठे दो डॉक्टरों से इलाज कराने में लगी रही। अस्पताल में अव्यवस्था फैली रही। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1000 मरीज इलाज कराने आते हैं।
अस्पताल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को डॉक्टरों की कमी होने के बावजूद मरीजों को ताक पर रखकर बैठक आदि कार्यक्रमों में डॉक्टरों को शामिल कर ऐसा कदम उठाया गया। मंगलवार को सामान्य अस्पताल के ओपीडी में चमड़ी एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह और मेडिसिन के डॉ. योगेश गोयल ही तैनात रहे। बाकी इमरजेंसी में सुखविंद्र कौर और अन्य एक डॉक्टर तैनात थीं। मरीजों की भारी भीड़ से ओपीडी के डॉक्टर उन्हें इमरजेंसी में जाकर दिखाने की सलाह देते रहे। ऐसे में इमरजेंसी में भारी भीड़ जमा हो गई और मरीज परेशान होते रहे। मंगलवार को पूरे दिन ओपीडी का यही हाल था। मरीजों को जांच आदि कराने में भी दिक्कत हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.