- Hindi News
- गांधी के आदर्शों पर ढालेंगे जीवन: रमेश दत्त
गांधी के आदर्शों पर ढालेंगे जीवन: रमेश दत्त
भास्कर न्यूज. पानीपत
पानीपत नागरिक मंच की ओर से 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस शहीदी दिवस के रुप में मनाया जाएगा। मंच के अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने बताया कि उनके आदर्शों के अनुसार जीवन का ढालने का संकल्प लेते हैं। गांधी सांप्रदायिक सद भाव और शरणार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए 1947 में दो बार पानीपत आए थे। नागरिक मंच के तत्वाधान में गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश और खादी आश्रम की ओर से 30 जनवरी को गांधी पार्क में एक सभा का आयोजन किया जा रहा है।