पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पार्किंग को 15, कार के लिए देने होंगे 20 रुपए

बाइक पार्किंग को 15, कार के लिए देने होंगे 20 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत - आखिरकार मंगलवार को नगर निगम के पार्किंग स्टैंड की एक साल के ठेके की बोली हो ही गई। एडीसी व निगम के संयुक्त आयुक्त आरएस वर्मा की निगरानी में उनके कार्यालय में स्टैंड का ठेका 4 लाख 86 हजार 500 रुपए में छूटा। पिछले साल ठेका 4.55 लाख में छूटा था। बोली प्रक्रिया में ३९ लोगों ने हिस्सा लिया।


इससे पहले 2 और 15 जनवरी को बोली रद्द कर दी गई थी, क्योंकि तब किसी ने भी इतनी बोली नहीं लगाई थी। उस समय डीसी समीरपाल सरो ने बाइक पार्किंग के 5 और कार के लिए 10 रुपए तय किए थे। बोलीदाता पुराने रेट 15 और 20 रुपए वाहन पार्किंग के रेट पर अड़े थे। बाइक के लिए 15 और 20 रुपए वाहन चालकों को देने होंगे।