एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
पानीपत - नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ((एनएसयूआई)) द्वारा मंगलवार को चलाए गए भ्रष्टाचार अभियान के तहत सदस्यों ने कॉलोनियों में जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए। यह अभियान दो दिन तक चलेगा। इसमें आर्य पीजी कॉलेज, एसडी कॉलेज और आईबी कॉलेज के छात्र भाग ले रहे हैं। यूनियन के जिला अध्यक्ष चिराग गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों को आवाज उठाने का मौका मिल रहा है। इसके बाद एक दिन का धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान अंकित कुंडू, विनोद दहिया, अंकित राणा, सुमित जागलान, दिनेश, अक्षय, बसंत, संदीप और सुजीत कुहाड़ आदि मौजूद रहे।