- Hindi News
- आर्य स्कूल में बनाए विकलांग बच्चों के प्रमाण पत्र
आर्य स्कूल में बनाए विकलांग बच्चों के प्रमाण पत्र
पानीपत - जीटी रोड स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विकलांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए गए। विकलांग अध्यापक सुनील ने बताया कि पहले दिन इसराना ब्लॉक के 200 बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए। यह प्रमाण पत्र पहले से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बनाए जाएंगे। इसके लिए पानीपत में पांच ब्लॉक बनाए गए हैं। स्कूल में प्रमाण पत्र का काम पांच दिन तक जारी रहेगा। बुधवार को समालखा, गुरुवार को मतलौडा, शुक्रवार को बापौली और एक फरवरी को पानीपत के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।