पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी रंजिश, कई दिनों से अंधेरे में महमदपुर

आपसी रंजिश, कई दिनों से अंधेरे में महमदपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च मकान बनाने के बहाने तार काट देने का लगाया आरोप
पानीपत - बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर महमदपुर के ग्रामीण डीसी से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव में 200 परिवार हैं, जिनकी बिजली सप्लाई गांव के अनूप सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के मकान के सामने लगे खंभे से होकर जाती है। इसलिए उन्होंने मकान बनाने के बहाने कुछ दिन पहले खंभे से तार काट दिए थे और जोडऩे नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने दूसरा खंभा लगाने की बात कही, लेकिन दूसरी साइड वाले लोग भी खंभा नहीं लगाने दे रहे हैं। इससे उनकी आपसी रंजिश के कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीण पानी के लिए भी तरस रहे हैं। बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजलीकर्मी भी बिजली सप्लाई ठीक करने से पल्ला झाड़ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में ऋषिपाल, रोशन, चौकीदार बूटा सिंह, शमशेर, शीला देवी, शांति, रानी, पाशो, सुनीता, भागो देवी, सीमा और रूपा आदि रहे।



३१ मार्च २०१३ को सीआईए-1 प्रभारी को मार दी थी गोली