पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। किला के नीचे कायस्थ कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट न होने का फायदा उठाकर मंगलवार को 11वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर अपहरणकर्ता वहां से भाग गए। वार्ड-8 के पार्षद अशोक नारंग ने बताया कि कायस्थ कॉलोनी में रहने वाली 11वीं की छात्रा कविता ((काल्पनिक नाम)) रात करीब आठ बजे बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी।
जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंची, तो पीछे से दो युवकों ने कविता को खींचने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर बंद करने का प्रयास भी किया। कविता की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले घर से बाहर निकल आए। मोहल्ले वालों को आता देख अपहरणकर्ता वहां से भाग गए। पार्षद ने बताया कि वार्ड में छोटी-छोटी गलियां हैं। लाइट न लगी होने के कारण इनमें अंधेरा रहता है।
जिसके चलते रात को कोई भी महिला या लड़की यहां से आने-जाने से डरती है। लाइट लगवाने के लिए कई बार निगम कार्यालय में शिकायत दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां यह पहली वारदात नहीं है। अंधेरा का फायदा उठाकर यहां अक्सर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है।
लोगों का रोष बढ़ा
कॉलोनी में पहले से ही छिटपुट वारदात होती रही हैं। अब लड़की के अपहरण के प्रयास के बाद से लोगों का रोष बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण अंधेरा रहता है। नगर परिषद थी, तब भी स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग करते थे। निगम बनने पर भी मांग की, लेकिन अब तक लाइट तक नहीं लग सकी है। ऐसे में
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.