पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत - फरवरी का महीना बरसात लेकर आ रहा है। साथ में ठंडी हवाएं भी। पहाड़ों में खूब बर्फबारी का सिलसिला 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा, जो फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चल सकता है, क्योंकि 31 जनवरी को पश्चिम विक्षोभ असर दिखा रहा है। यह पहाड़ों में तो इसी दिन से असर दिखा देगा, लेकिन मैदानों तक दो फरवरी को असर दिखाएगा। रविवार को लोगों को बरसात का सामना करना पड़ सकता है। इस बरसात के बाद प्रदेश में एक बार फिर से ठंडक लौट आने की संभावना बन गई है। मंगलवार को आसमान में अचानक बादल निकल आए। इससे अधिकतम तापमान 20.७ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.