- Hindi News
- कंटेनर में घुसी कार, सब इंस्पेक्टर पिता व एनआरआई बेटे की मौत सहित तीन की मौतमरने वाली युवती थी एनआ
कंटेनर में घुसी कार, सब इंस्पेक्टर पिता व एनआरआई बेटे की मौत सहित तीन की मौतमरने वाली युवती थी एनआरआई
भास्कर न्यूज - समालखा पानीपत
कोहरे के कारण बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे नंबर-1 पर हल्दाना बॉर्डर के नजदीक कंटेनर में एक कार जा घुसी। हादसे में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर, उनके बेटे और पंजाब की एक युवती की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। चारों लोग एक ही कार में दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।
करनाल में तैनात लाइन ऑफिसर ((सब इंस्पेक्टर)) दिलबाग सिंह अपने एनआरआई बेटे विक्रम उर्फ विक्की और पत्नी कृष्णा के साथ स्विफ्ट कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। कार में विक्रम की दोस्त पंजाब के मोगा जिले की रहने वाली एनआरआई गीता भी सवार थीं। विक्रम और गीता को मेलबोर्न जाना था। हल्दाना बॉर्डर के नजदीक उनकी कार के आगे जा रहे आंध्र प्रदेश नंबर के कंटेनर चालक ने ब्रेक लगा दिए। कोहरे के कारण कंटेनर दिखाई नहीं दिया और कार उसके नीचे घुस गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। दिलबाग सिंह, विक्रम कुमार और गीता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलआऊट भी देखें
इधर, हल्दाना के पास कोहरे के कारण कंटेनर में घुसी कार
एसआई और एनआरआई बेटे की मौत