पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, दुर्घटनाओं में महिला सहित 5 लोग घायल

इधर, दुर्घटनाओं में महिला सहित 5 लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समालखा
अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव खेड़ी निवासी राममेहर अपनी मौसी कमला के साथ बाइक से बुधवार को पानीपत जा रहा था। जैसे ही वो मच्छरौली के नजदीक पहुंचे तो एक ऑटो सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं मंगलवार देर शाम हुए दूसरे सड़क हादसे में नितिन ((22)) व संजय कुमार ((23)) निवासी रेलवे कॉलोनी तुगलकाबाद नई दिल्ली घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक अन्य हादसे में मतलून निवासी नामुंडा घायल हो गया।



गीता ५ साल से थी मेलबर्न में : गीता ((२४)) के पिता मोगा ((पंजाब)) के राजकुमार ने बताया कि पांच साल से गीता मेलबर्न में रह रही थी। वह विक्रम की कंपनी में काम करती थी और वहीं पर पढ़ाई करती थी। राजकुमार सब्जी विक्रेता हैं।

कार को जैक व क्रेन की सहायता से निकाला गया, हादसे की वजह से लगा जाम

भास्कर न्यूज - समालखा/पानीपत

हल्दाना बार्डर के पास कंटेनर व कार की टक्कर में करनाल निवासी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, उसके बेटे विक्रम और बेटे की दोस्त गीता निवासी पंजाब की मौत हो गई। कार कंटेनर में इस तरह घुसी हुई थी कि कार को बाहर निकालने के लिए कंटेनर को उठाना पड़ा।

पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, जब सफलता नहीं मिली, तो कंटेनर को जैक व क्रेन की सहायता से उठाया गया। इसके बाद मृतक को कार से बाहर निकाला गया। दिल्ली लाइन पर बीचों-बीच हुए हादसे से जाम लग गया।

माइग्रेशन कंपनी चलाता था विक्रम : विक्रम मेलबर्न में वीजा बनाने की स्वास्तिका माइग्रेशन कंपनी चलाता था। विक्रम ने मेलबर्न में ही विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से लॉ कंप्लीट किया था। करीब 10 साल से विक्रम मेलबर्न में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। विक्रम की शादी करनाल में हुई थी। विक्रम का छोटा भाई अजय व बहन सुनीता हंै। अजय नोएडा में ही वीजा दफ्तर चलाता है। विक्रम 15 जनवरी को करनाल आया था। पिता दिलबाग मूलरूप से जींद के गांव किला जफरपुर के रहने वाले थे।



कंटेनर को हटाकर निकाले शव