मॉडल टाउन में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन
पानीपत - मॉडल टाउन के लोगों को अब लंबे समय तक सीवर के ओवरफ्लो की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यहां पर बड़ी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे स्टेशन के गेट से लेकर ईदगाह कॉलोनी में असंध रोड फ्लाईओवर के पास तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब त्र20 लाख खर्च होंगे।
एक सप्ताह में सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यहां पर जो सीवर लाइन डली हुई है, उसमें से पानी गुजरने की क्षमता कम है। इससे अक्सर सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। ईदगाह रोड के रहने वाले प्रवीन कुमार, धर्म सिंह और विकास ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से दिक्कत आती है। नई लाइन बिछने पर राहत मिलने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रमेश कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन क्षेत्र में सीवर लाइन नई डाली जाएगी। इससे लोगों को पानी निकासी में सुविधा रहेगी।
इन कॉलोनियों को होगा फायदा
ईदगाह रोड की सीवर लाइन को आठ मरला की लाइन से जोड़ा जाएगा। यहां से सीवर का पानी जाटल रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा। इससे ईदगाह कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, हरीबाग कॉलोनी, पूरेवाल कॉलोनी और खादी कॉलोनी के सीवर के पानी की निकासी सही ढंग से हो पाएगी।
२० लाख रुपए होंगे खर्च, पानी के ओवरफ्लो से मिलेगी राहत