पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशक्त बच्चों को सामान्य अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज: गुप्ता....फोटो

अशक्त बच्चों को सामान्य अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज: गुप्ता....फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य अस्पताल में अशक्त बच्चों को मिलेगा फ्री इलाज : गुप्ता
पानीपत - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राजकीय स्कूलों के अशक्त विद्यार्थियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की नौ मोबाइल टीमें स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। बच्चे के होंठ कटे हैं या मानिसक रूप से बीमार है तो उसका इलाज सामान्य अस्पताल के डिस्ट्रिक्ट अरली इंटरवेशन सेंटर पर किया जाएगा। इस सेंटर का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। डॉ.बुधवार को सामान्य अस्पताल में ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर डॉक्टरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोबाइल टीम एक दिन में राजकीय स्कूल और आंगनबाड़ी के 100 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसके बाद बीमार बच्चों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भेजा जाएगा। इस मौके पर डॉ. गुप्ता मोबाइल टीम के सदस्यों से भी मिले और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। टीम सदस्यों को निर्देश दिए गए कि वे मेहनत से काम करें। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपिका, सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ और डिप्टी सिविल सर्जन नीरू सुनेजा सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।