पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले त्र२० हजार बिजली बिल भरते थे, अब भर रहे १.४७ लाख

पहले त्र२० हजार बिजली बिल भरते थे, अब भर रहे १.४७ लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - हुडा सेक्टर-12 स्थित डीएवी स्कूल बिजली निगम की अव्यवस्था का शिकार हो रहा है। स्कूल में पांच माह पहले तक बिजली का बिल सिर्फ 20 से 25 हजार आता था, लेकिन सितंबर माह में निगम ने लगभग 1.47 लाख का बिल भेजकर स्कूल मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा दी है। पांच माह पहले शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक जारी है।
इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल सरोज गर्ग ने बताया कि स्कूल का बिजली बिल 20 से 25 हजार रुपए तक आता था, लेकिन सितंबर माह में एकाएक 1.47 लाख रुपए का बिल भेज दिया गया। मीटर रीडिंग भी 18,810 यूनिट बताई गई। इतना बिल देखकर स्कूल मैनेजमेंट सनौली रोड सबडिवीजन के एसडीओ, सिटी एक्सईएन और चीफ इंजीनियर को शिकायत पत्र लिखकर मीटर की जांच कराने और बिल के बारे में बताने की मांग की। अधिकारियों ने कार्रवाई की जगह सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट ने 26 नवंबर को आरटीआई के तहत निगम से कारण पूछा, जिसका दो माह बाद भी जवाब नहीं मिला। वहीं, सिटी एक्सईएन कशिक मान ने कहा कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला।