पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से खेलने निकला किशोर लापता

घर से खेलने निकला किशोर लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - हरिनगर में किराए के मकान पर परिवार के साथ रहने वाला एक 10 वर्षीय किशोर 12 जनवरी को अचानक लापता हो गया। किशोर घर से खेलने के लिए निकला था। हरिनगर में किराए के मकान में रहने वाले मूलरूप से बिहार के जिला शेखपुरा वासी उदय ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को बुधवार को बताया कि वह मॉडल टाउन में फैक्ट्री में काम करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा कुंदन 12 जनवरी को दोपहर के समय घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गया। शाम तक भी वह वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।