थाना चांदनी बाग में तैनात एएसआई की मौत
पानीपत - थाना चांदनी बाग में तैनात एएसआई तेजपाल पुत्र भलेराम की बुधवार सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 48 वर्षीय तेजपाल मूलरूप से सोनीपत के गांव बजाना कला के रहने वाले थे।
काफी समय से जाटल रोड पर आरकेपुरम कॉलोनी में रह रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द होते ही पत्नी व छोटे बेटा रविंद्र उन्हें लेकर अस्पताल जाने को निकले, लेकिन उन्होंने रास्ते ही दम तोड़ दिया। तेजपाल के दो बेटे है। बड़ा बेटा पंजाब में टीचर है और छोटा बेटा पढ़ाई करता है।