शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
पानीपत - शहीद दिवस के उपलक्ष्य में पानीपत नागरिक मंच गुरुवार को किले पर स्थित गांधी पार्क में सभा का आयोजन करेगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा ने गुरुवार को दी। सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ संगोष्ठी भी की जाएगी। इसमें जिले के विद्वान भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरु होगा।