- Hindi News
- इसराना की बीईओ सुमित्रा वर्मा बनीं अब डिप्टी डीईओ
इसराना की बीईओ सुमित्रा वर्मा बनीं अब डिप्टी डीईओ
भास्कर न्यूज - पानीपत
शिक्षा विभाग ने बुधवार को 44 शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति कर दी। पदोन्नति पाने वालों में इसराना की बीईओ सुमित्रा वर्मा भी हैं। सुमित्रा को डिप्टी डीईओ की पोस्ट पर पदोन्नति मिली है। सभी को गुरुवार को काउंसलिंग के लिए पंचकूला बुलाया गया है, जहां पर काउंसलिंग के बाद स्टेशन अलॉट किया जाएगा।
मूलरूप से रोहतक निवासी सुमित्रा वर्मा इसराना में 17 मई, 2012 से कार्यरत हैं। इससे पहले वह रोहतक स्थित खरावट स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं, जहां से सुमिता को बीईओ के पद पर प्रमोशन देकर इसराना भेजा गया था।