- Hindi News
- इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को डोजो तकनीक बताई
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को डोजो तकनीक बताई
पानीपत - इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आधुनिकतम मोबाइल एप्लीकेशन वर्क लाइट व डोजो तकनीक के बारे में बताने के लिए एनसी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईबीएम के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को टेक्नॉलॉजी की जानकारी देते हुए कालेज के अधिशासी निदेशक डॉ. बीआर मारवाह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए उस क्षेत्र की जानकारी से अपडेट होना जरूरी है। आज के इंजीनियरिंग के युग में कार्यक्षेत्र में सफल होने के लिए समय दर समय बदलते नई तकनीक से अपडेट होना कामयाबी के रास्ते पर ले जाता है। कार्यशाला में छात्रों को आईबीएम के प्रतिनिधि रविंद्र चौधरी ने आधुनिकतम मोबाइल एप्लीकेशन वर्क लाइट व डोजो तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए तकनीक को प्रैक्टीकल करके भी समझाया। कार्यशाला का संयोजन संदीप जागलान ने की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनमोहन सिंह सोढ़ी, नोनीता शर्मा, सुखविंद्र, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार, मनोज कुमार, कीर्ति व नवीन मौजूद रहे।