पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार खुले, लौटी रौनक ग्राहकों को मिली राहत

बाजार खुले, लौटी रौनक ग्राहकों को मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पानीपत
एक दिन के धरने और बंद के बाद बाजार बुधवार को खुले। मार्केट में रौनक लौटकर आई। हालांकि कट खोलने की मांग अभी पूरी नहीं हुई है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि दुकान बंद रहने से नुकसान उठाना पड़ता है। मगर उनकी मांग भी जायज है।
चौड़ा बाजार के दुकानदार दर्शन लाल और कचहरी बाजार के गौरव लीखा ने बताया कि बाजार बंद होने से दुकानदार और ग्राहक दोनों को दिक्कत होती है। कट बंद होने से बिक्री पर प्रभाव पड़ता है। कट खुलने से लोग आसानी से बाजार में आ-जा सकते हैं। इसलिए प्रशासन से कट खुलवाने की मांग की जा रही है।